फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत, मचा कोहराम

Thu, 30 Jul 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हादसा लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने चालक को पकड़ा। साथ ही कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
शोभित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के भीरीघाट गांव के सामने कट के पास कार ने बाइक सवार देवर भाभी को बृहस्पतिवार शाम टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में भाभी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार भी पकड़ ली है।

विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी सैय्यद तालिब निवासी शोभित (15) गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसके फूफा भगवानदीन वाजपेयी कछौना के काशीनगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर शोभित अपने पिता विष्णुदयाल के साथ भगवानदीन के घर गया था। शाम को वह अपने फूफा की बहू तारा (22) के साथ बाइक से खेत देखने जा रहा था। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट के पास लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगने से देवर भाभी सिर के बल सड़क पर गिर गए। शोभित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तारा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल गांव के पास ही होने के कारण स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से तारा को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि चालक और कार पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें