फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: बहन का दुपट्टा खींचे जाने से सिर पर सवार हुआ खून, भाई ने की नृशंस हत्या

Wed, 28 Feb 2024 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कछौना कोतवाली क्षेत्र में साथी मजदूर के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसों में स्थित ईंट भट्ठे पर बहन की हत्या करने वाले मजदूर पर मंगलवार रात खून सवार हो गया था। दरअसल बहन का प्रेम-प्रसंग जमील से होने की जानकारी भाई को कई मजदूर दे चुके थे, लेकिन वह इससे सहमत नहीं था। मंगलवार रात मजदूर की मौजूदगी में प्रेमी ने बहन का दुपट्टा खींच दिया, तो भाई ने बहन की हत्या करने का मन बना लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर निवासी साजिद अली के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह पहले दिल्ली में अपनी पत्नी बच्चों और बहन के साथ रहता था। दिल्ली में कुछ ऐसी बातें बहन को लेकर सामने आई थीं कि पूरे परिवार ने ही दिल्ली छोड़ दी और भट्ठे पर ईंटा पथाई का काम करने लगे। इसी बीच यहां भी जमील नाम के मजदूर से बहन की नजदीकियां हो गईं।

हरदोई में ऑनर किलिंग: भाई ने की बहन की नृशंस हत्या, साथी मजदूर के साथ प्रेम प्रसंग से था नाराज, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद की पत्नी के मुताबिक मंगलवार रात साजिद और जमील ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उधर से साहिबा निकली तो जमील ने उसका दुपट्टा खींच दिया। इसके बाद जमील को गाली-गलौज कर घर से भगा दिया और बाद में साहिबा की पिटाई कर दी। इतने पर भी उसे सुकून नहीं मिला तो उसने चाकू से गला रेतकर साहिबा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें