Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार राधेशयम (70) के घर के बाहर अवादी की कुछ जमीन खाली पड़ी है।
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे उस जमीन पर पड़ोस के जसवंत ने भैंस बांध दी। इसी बात पर कहासुनी हुई। फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में राधेश्याम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शाहाबाद भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।