फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 27 May 2024 01:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गेरई निवासी किशोरी मोनिका उर्फ अदिक्षित (15) पुत्री संन्तोष कुमार ने रविवार रात गांव के दक्षिण स्थित सोबरन के बाग में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां संतोषी ने बताया कि रविवार की शाम को मोनिका फोन पर बात कर रही थी। दो तीन बार मना करने के बाद भी जब नहीं मानी तो डांट लगा दी।

विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर पहले तो काफी देर तक रोती रही उसके बाद घर से शौच के लिए कहकर निकल गई। वहीं पर लटककर जान दे दी। मृतका के पिता संतोष राजमिस्त्री का काम करते हैं। मृतका सात भाई बहनों में तीसरे नम्बर की थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें