फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Road Accident: अनियंत्रित हुई बस ने सात को रौंदा…चार की मौत, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

Tue, 09 Jul 2024 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिल्हौर-कटरा मार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस ने सात लोगों को रौंद डाला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार तीन लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में उन्नाव जा रही प्राइवेट बस बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शेखवापुर पश्चिमी के पास अनियंत्रित हो गई। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस ने सड़क किनारे चारपाई पर बैठे सात लोगों को रौंद दिया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि तीन लोग घायल हैं।

विज्ञापन

वहीं, बस में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में शामिल एक होमगार्ड को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन से हटवाया है।

विज्ञापन

घटना के बाद बस चालक भाग गया। बस में 30 सवारियां थीं। घटना की जानकारी पर जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी, सीएमओ डॉक्टर रोहताश कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। फरार चालक की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें