फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: प्राइवेट बस की टक्कर से होमगार्ड की मौत, सुबह टहलने के दौरान हुआ हादसा, जांच शुरू

Sat, 04 Nov 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाली देहात कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहजहांपुर मार्ग पर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की मोड़ के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के रद्धेपरवा रोड निवासी आनंगपाल (44) होमगार्ड था। उनके एक पुत्र कमल राज व पुत्री वैष्णवी है। होमगार्ड अरविंद ने बताया कि आनंगपाल सुबह सात बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर पैदल गए थे।
करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस में आनंगपाल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे आनंगपाल गिरकर घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आनंगपाल को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आनंगपाल सदर एसडीएम के यहां इन दोनों ड्यूटी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें