कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल
बाइक रक्षपाल चला रहे थे। रात करीब 12 बजे हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-कटरा हाईवे मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर चले गए। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गई।
बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे
वहां पर चिकित्सक ने विद्यासागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि राज्यपाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए है। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी के अलावा 10 दिन की एक पुत्री है ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
10 दिन की नवजात के साथ बिलखती रही पत्नी
विद्यासागर शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी सोनी 10 दिन की मासूम बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां वह अपने पति के शव के पास मासूम बच्ची के साथ बिलखती रही थी। कभी वह मासूम बच्ची को चूमती, तो कभी वह अपने पति के शव से लिपट कर बिलख रही थी।
http://
पत्नी ने शादी में जाने से मना करती रही
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक उठी। पत्नी सोनी की पति विद्यासागर से सोमवार की रात नौ बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। तब उसने पति को शादी मे जाने के लिए मना कर बार-बार घर आने की जिद की। वह नहीं माने, आखिरकार दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।