फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक ने दस्यु ददुआ को बताया न्याय की लड़ाई लड़ने वाला, भाजपा पर भगवान को धोखा देने का लगाया आरोप

Thu, 25 Apr 2019 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल के निशाने पर भाजपा की नीतियां और नेता रहे। कांग्रेस प्रत्याशी बालकुमार पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में हार्दिक ने कहा कि जो भगवान श्रीराम के नहीं हुए, वे आम जनता के कभी नहीं हो सकते। राम मंदिर बनाने का वादा कर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा ने मंदिर नहीं बनाया। भाजपा भगवान श्रीराम को धोखा दे रही है। यदि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी तो बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर इस क्षेत्र की बदहाली दूर की जाएगी। उन्होंने दस्यु ददुआ को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला बताया। साथ ही ददुआ के भाई कांग्रेस प्रत्याशी बालकुमार को जिताने की अपील की। 

विज्ञापन

गुरुवार को शहर के शंकर बाजार स्थित छत्रपति साहू जी महराज महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में हार्दिक ने कहा कि गुजरात माडल की बात करने वाले भाजपा नेता हकीकत जनता को नहीं बता रहे। गुजरात में भाजपा की सरकार में 5 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 55 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि बुंदेलखंड में सिंचाई के साधन न होने से किसान परेशान हैं। बेरोजगार युवक पलायन कर रहे है। बुंदेलखंड राज्य बनाने से यहां का विकास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें