हार्दिक पटेल चित्रकूट में रैली के दौरान
चित्रकूट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को रैली करने पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने डाकू ददुआ के कामों को सामाजिक न्याय के कार्य बताए। हार्दिक ने कहा पीएम मोदी के गुजरात मॉडल को बेहद बेकार बताया।
उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल किसी काम लायक नहीं बचा है। पीएम मोदी पर हमले करते हुए हार्दिक ने कहा सिर्फ जुमलेबाजी से पूरा देश चल रहा है। किसान और युवाओं को परेशान किया जा रहा है।
अगर आप चाहते हैं कि परिवर्तन आए तो आपको पहल करनी होगी। भाजपा का सफाया करने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। हार्दिक ने कहा अगर इस बार भी भाजपा केंद्र में आती है तो संविधान नहीं बचेगा।