हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में पति से विवाद के बाद 26 वर्षीय महिला ने बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खाया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी राठ ले गए।
विज्ञापन
पुरैनी गांव के राममिलन का पत्नी रचना (26) के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रचना ने घर में रखा कीटनाशक पहले अपनी बेटी नंदिनी (5) को खाने में मिलाकर खिलाया बाद में खुद भी खा लिया।
जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन दोनों को सीएचसी राठ लेकर पहुंचे। राममिलन ने बताया कि उपचार के बाद अब दोनों की हालत ठीक है। उसके घर में कोई विवाद नहीं हुआ। पता नहीं किस कारण से पत्नी ने यह कदम उठाया है।