फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी, पति ने सीएचसी के बाहर खाया जहर, बोला- मैं उसके बिना जीना नहीं चाहता

Mon, 14 Nov 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली के धनौरी गांव में गृह कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी की मौत पर पति ने भी सीएचसी के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से पहले पति बोला- मैं भी उसके बिना जीना नहीं चाहता हूं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


धनौरी गांव निवासी सोनम (27) ने सोमवार सुबह सात बजे आंगन में साड़ी से फंदा बना छत के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह जब सास मीरा ने बहू को फांसी पर लटका देखा तो चीख पड़ी। परिजन महिला को आनन-फानन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर चतुर्भुज सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुन पति सोनू ने सीएचसी के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव में हो रही रामलीला देखने चला गया। घर पर उसकी मां और पत्नी दोनों सो रहीं थीं। उसके पिता रिश्तेदार के यहां गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी बिना कारण पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कहा कि पत्नी के मरने के बाद वह भी नहीं जीना चाहता है। जिसके चलते जहर खा लिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र समीर, सुमित को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें