फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, रुपये और गहने हड़पे

Sun, 13 Nov 2022 02:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये और गहने हड़पे हैं।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवक उनका शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया एक साल पहले चिकासी थाने के एक गांव निवासी युवक चिटफंड व्यापार के बहाने उनके घर आने जाने लगा। 10 माह पहले युवक उनके घर पहुंचा। आरोप लगाया नहाते समय उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण करने लगा। अपने दोस्त के माध्यम से गहनों सहित लाखों रुपये हड़प चुका है। उनका मकान बिकवा कर 10 लाख रुपये ले चुका है। अब आरोपी उनसे खेत व पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, न देने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने कहा दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामला गंभीर है और पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें