फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: झगड़े में वायरल कर दिया बेपर्दा महिलाओं का वीडियो, प्रसव के लिए लेबर रूम में लेटी दिखाई दे रहीं तीन महिलाएं

Wed, 04 May 2022 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में दो डॉक्टरों के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी ने गैरजिम्मेदारा बयान दिया है। कहाकि वीडियो वायरल हुआ है तो क्या करें। मीडिया वाले जांच कर लें कि किसने वायरल किया। पुलिस को बताएं जाकर।
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में दो डॉक्टरों का झगड़ा दिखाने के लिए किसी ने महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम का वीडियो वायरल कर दिया। शर्मसार करने वाले इस वीडियो में तीन महिलाएं प्रसव के लिए स्ट्रेचर पर बेपर्दा लेटी दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीनियर डॉ. आशा सचान व जूनियर डा. अंशू मिश्रा के बीच ड्यूटी को लेकर कहासुनी हुई थी। यह उसी समय का वीडियो बताया जा रहा है। इसमें डॉ. आशा सचान का चेहरा दिख रहा है। उनकी डॉ. अंशू मिश्रा से बहस हो रही है। मगर अंशू मिश्रा नहीं दिख रहीं। डॉ. आशा सचान लेबर रूम में जहां जहां जाती हैं, कैमरा उनकी तरफ घूमता है। इसी बीच स्ट्रेचर पर बेपर्दा लेटीं प्रसव पीड़ित महिलाएं भी वीडियो में कैद हो जाती हैं। इस तरह से बेपर्दा महिलाओं की ओर दो तीन बार कैमरा घुमाकर वीडियो बनाया जाता है। 

मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही। मुझे नहीं मालूम कि कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है। वहां स्टाफ नर्स सहित सभी लोग वीडियो बना रहे थे। -डॉ. अंशू मिश्रा 

डॉ. अंशू मिश्रा के अलावा किसी ने वीडियो नहीं बनाया। मैंने लेबर रूम का वीडियो न बनाने के लिए भी कहा था। मौके पर एक नर्स व हम दोनों के अलावा कोई नहीं था। -डॉ. आशा सचान 

प्रकरण शर्मनाक है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। -डॉ. एके रावत, सीएमओ 

प्रकरण की जानकारी नहीं है। सीएमओ से रिपोर्ट मांगेंगे। दोषी पर कार्रवाई होगी। -डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, डीएम 


मीडिया वाले करें जांच
सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी ने गैरजिम्मेदारा बयान दिया। कहाकि वीडियो वायरल हुआ है तो क्या करें। मीडिया वाले जांच कर लें कि किसने वायरल किया। पुलिस को बताएं जाकर। उन्हें तो नहीं पता कि किसने वायरल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें