Hamirpur News: एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पढ़ोहरी में दुर्गा मंदिर की प्रतिमा तोड़ी गई है, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढोहरी में रात्रि को अराजक तत्वों ने मन्दिर की मूर्तियां तोड़ डाली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पुजारी बालक दास ने बताया कि वह बुधवार शाम मंदिर में पूजा कर अपने घर चले गए। सुबह आए तो मंदिर की मूर्तियां टूटी पड़ी थीं और घंटे चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीण पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं। जांच कर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पढ़ोहरी में दुर्गा मंदिर की प्रतिमा तोड़ी गई है, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।