फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जेल में बंदी की मौत, आज परिजनों से मिलने पहुंचेंगे अजय राय, आलोक पालीवाल के परिवार से भी मिलेंगे

Thu, 18 Sep 2025 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जेल में बंदी अनिल कुमार की मौत पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनों से मिलेंगे। वे दिवंगत चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल के पुत्र आलोक पालीवाल के परिजनों से भी शोक संवेदना प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में 14 सितंबर को जेल में हुई बर्बर पिटाई के चलते बंदी अनिल कुमार की मौत के बाद परिजनों का दर्द साझा करने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हमीरपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3:15 बजे उनका काफिला सूरजपुर वार्ड पहुंचेगा।

विज्ञापन

यहां वे मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दिवंगत चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल के जेल में बंद रहे पुत्र आलोक पालीवाल के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। आलोक की मौत दो माह पूर्व जेल में बीमारी के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें