फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 19 Jun 2023 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में सड़क हादसा हुआ। ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में उरई मार्ग पर मंगरौठ मोड़ के पास ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी व ट्रक चालक को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है। कानपुर जिले के नंदना थाना क्षेत्र के हतेही गांव निवासी गुलाब पाल (18) ने बताया रिश्ते के बाबा कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रामबाबू (50) डीसीएम में खलासी का काम करते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को वह विशाखापट्टनम से सामान लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उरई मार्ग पर मंगरौठ मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक हरिद्वार से रायपुर जा रहा था। दुर्घटना में डीसीएम चालक रामबाबू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं खलासी गुलाब पाल व ट्रक का चालक नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी तौफीक अंसारी घायल हो गए। पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों ने डीसीएम में फंसे शव को बाहर निकालकर दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकासी एसओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखावाकर परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें