फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 13 Jun 2024 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र प्रजापति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में विद्युत पोल लेकर जा रहे चार मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली कछवाकलां मोड़ पर ब्रेक लगाने पर असंतुलित होकर पलट गया। दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन मजदूरों को घायल होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के भिसारी गांव निवासी प्रेमराज प्रजापति ने बताया कि उनका छोटा भाई पुष्पेंद्र प्रजापति (23) पावर कारपोरेशन के विद्युत पोल लगाने का काम करता था। जो अपने गांव के मनोज कुमार, अखिलेश कुमार और उपेंद्र के साथ ठेकेदार के कहने पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राली पर छह बिजली के खंबे लेकर सरीला के अमूंद पावर हाउस जा रहे थे।

जरिया थाने के कछवाकलां मोड़ के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर पुष्पेंद्र प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य साथ मे बैठे मजदूर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उपेंद्र को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें