बजरंगबली मंदिर में मंगलवार सुबह चोर आश्रम के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर अंदर घुस आया और मंदिर में रखी तीन दान पेटियां उठा ले गया। मंदिर के एकांत स्थान पर दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें आई धनराशि को निकालकर भागने लगा। तभी मंदिर का सेवादार संतोष ने उसे देख लिया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। चोर सेवादार को धक्का देकर भागने में सफल रहा।
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा के हनुमान मंदिर से चोर तीन दान पेटियों को उठाकर ले गया और ताला तोड़कर पेटी से 50,000 से अधिक धनराशि समेट कर ले गया। एक सेवादार ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर उसको धक्का देकर भागने में सफल रहा। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा के बजरंगबली मंदिर में मंगलवार सुबह करीब 3 बजे चोर आश्रम के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर अंदर घुस आया और मंदिर में रखी तीन दान पेटियां उठा ले गया। मंदिर के एकांत स्थान पर दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें आई धनराशि को निकालकर भागने लगा। तभी मंदिर का सेवादार संतोष ने उसे देख लिया और उसे पकड़ने का प्रयास किया।
चोर सेवादार को धक्का देकर भागने में सफल रहा। सेवादार कमलेश यादव व गुड्डू योगी ने बताया कि तीनों दान पेटियों में 50,000 से अधिक धनराशि होने का अनुमान है। बताया कि घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। कमलेश यादव ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी जा रही है।