उत्तर प्रदेश में हमीरपुर में सड़क किनारे बैलगाड़ी डाले पछइयां लोहार के परिवार की एक बालिका के अपहरण के 22 घंटे बाद शुक्रवार रात दस बजे घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर एक मकान से बरामद किया है। वहीं एक युवक को गिरफ्तार कर एसपी श्लोक कुमार उससे पूछताछ में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस मकान तक पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी मौजूद।
हमीरपुर कस्बे में रागौल मोहल्ले में सड़क किनारे डेरा डाले पछइयां लोहार की बैलगाड़ी के नीचे 8 वर्षीय पूनम पुत्री विक्रम सो रही थी। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे अज्ञात लोग उसे चादर में लपेटकर उठाकर ले गए। बालिका की मां रूबी ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसने बेटी को पानी पिलाया और चारपाई पर चादर ओढ़ाकर सुला दिया और खुद भी सो गई। बताया कि रात करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि बेटी मय चादर के लापता दिखी।
तब परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस पर कोतवाली पहुंचे परिजन बेटी के अपहरण की बात कह हंगामा करने लगे। बेटी के पिता ने कहा कि उसकी बेटी का रात करीब 2 बजे अज्ञात लोग अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने बालिका के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।