फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरुखी से आहत प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
राठ पुलिस की हिरासत में मवई गांव की महिला हत्याकांड का आरोपी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में चार दिन पूर्व महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी ने महिला की उपेक्षा से आहत होकर हत्या की बात कुबूली।
विज्ञापन

गत 23 जून की सुबह मवई गांव निवासी एक महिला का शव गांव के बाहर खेतों के बीच झाड़ियों से बरामद हुआ था। एक दिन पहले शाम को वह शौच की बात कहकर घर से निकली थी। पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सीओ शुभसूचित के निर्देशन में कोतवाल मनोज शुक्ला व सर्विलांस टीम गठित की।
पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि महिला के अनैतिक संबंध गांव निवासी जयहिंद विश्वकर्मा से थे। शक के आधार पर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया। तब आरोपी ने वारदात कुबूली। बताया कि पिछले तीन साल से दोनों में प्रेम संबंध थे। बताया कि एक्सीडेंट में महिला का पति दिव्यांग हो गया था तो वह उसके परिवार का खर्चा चलाता था।
विज्ञापन

मृतका की पुत्री को संबंधों की जानकारी हुई तो दोनों में बातचीत बंद हो गई। इस बीच आरोपी को प्रेमिका के किसी दूसरे से संबंध होने का शक हुआ। 22 जून को दोनों खेत पर मिले तब शक के आधार पर आरोपी ने महिला का मोबाइल चेक करने को मांगा। इस पर विवाद हुआ तो गुस्साए आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
एसपी ने घटना का खुलासा करने पर कोतवाल मनोज शुक्ला व उनकी टीम के एसआई प्रहलाद सिंह, एसआई भागीरथी पांडे, कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, अंशुल यादव व महिला कांस्टेबल चंद्रकांति को 11 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें