फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डेंगू से बची तो डिप्रेशन में गई जान, पशुबाड़े में नीम के पेड़ से फांसी पर लटकी मिली महिला

Mon, 05 Oct 2020 01:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में बीते 6 माह से डिप्रेशन में चल रही महिला ने पशुबाड़े में पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मझगवां थाने के कुल्हैडा गांव निवासी गायत्री देवी (48) पत्नी बृजेंद्र सिंह राजपूत सोमवार सुबह पांच बजे पशुबाड़े में कामकाज देखने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

परिजन उसे खोजते हुए पशुबाड़े पहुंचे। जहां नीम के पेड़ पर रस्सी फांसी पर झूलता महिला का शव मिला। परिजनों का कहना है कि कोरोनाकाल की शुरुआत से महिला डिप्रेशन में चल रही है।
विज्ञापन


हालांकि उनके परिवार में किसी को कोरोना नहीं हुआ। फिर भी दहशत में मानसिक परेशान रहती थी। इस समय गांव में डेंगू का प्रकोप भी फैला है। 16 दिन पहले मृतका गायत्री, पति बृजेंद्र सिंह व दोनों बच्चों रविकांत तथा श्रीकांत डेंगू की चपेट में आ गए थे।

झांसी में 10 दिन तक भर्ती रहे थे। उपचार के बाद चारों स्वस्थ्य होकर 6 दिन पहले ही वापस घर लौटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें