उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। कानपुर हैलट के सामने एक निजी अस्पताल से गंभीर रोगी को जांच के लिए कल्याणपुर भेजा गया लेकिन रास्ते में गुुरुदेव चौराहे पर निजी एंबुलेंस वैन का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन
ड्राइवर पास स्थित पंप पर पेट्रोल लेने चला गया तो ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया और रोगी की मौत हो गई। परिजन रोने चिल्लाने लगे तो पास खड़े लोग वहां पहुंच गए और रोगी को लखनपुर हॉस्पिटल ले गए, वहां डाॅक्टरों ने रोगी को मृत घोषित कर दिया।