फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, किशोर की मौत, तीन घायल

Sat, 09 May 2026 10:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाई को बैठाकर नगर आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ई-रिक्शा में सवार किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा कि इसी वर्ष उसने 10वीं की परीक्षा पास की थी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव निवासी ब्रजेश पुत्र लच्छीराम अपने सगे भाई अजय व पड़ोसी अतुल पुत्र चुनूबाद को एक बाइक में बैठाकर शनिवार शाम को हमीरपुर बस स्टैंड के लिए निकले थे। बाइक सवार जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के राठ हाईवे शिकरी श्रमदान चौराहे के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने आए ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीआरवी ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां ई-रिक्शा में सवार पौथिया गांव निवासी अभिषेक 15 पुत्र राजेश की मौत हो गई जबकि डॉक्टरों ने अजय को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा पास की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत जा रहा था घायल अजय
बजेहटा गांव निवासी अजय सूरत शहर में निजी नौकरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था और शनिवार को वापस सूरत जाने के लिए निकला था। उसका भाई उसे बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया और अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें