फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एसपी ने एक ब्लाक प्रमुख को कहा मच्छर, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 12 Jul 2021 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के सुमेरपुर में बीते शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान हुए बवाल के बाद एसपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार एसपी ने ब्लाक प्रमुख पर टिप्पणी की है। उन्होंने ब्लाक प्रमुख मच्छर कहा है। वायरल वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि माननीयों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख की सुमेरपुर सीट पर मतदान दौरान हुए बवाल पर एसपी पर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा सपा प्रत्याशी ने बीडीसी सदस्यों को उरई के एट में एक विद्यालय में रखा था।

वहां पार्टी के एक समर्थक बीडीसी सदस्य ने फोन पर जानकारी दी थी कि उसे जबरदस्ती बंधक बनाया गया है। भाजपा समर्थक वहां जब पहुंचे तो सपा समर्थकों ने मारपीट कर दी थी। बताया सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख की सीट पर शनिवार को मतदान के दौरान भी सपा समर्थकों ने बवाल किया है।
विज्ञापन


वहीं सदर विधायक की मौजूदगी में एसपी ने ब्लाक प्रमुख को मच्छर के समान कहे जाने पर जिलाध्यक्ष ने कहा यह गलत बात है। उन्होंने कहा माननीय लोग सम्मानित होते है, जिनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने इस बात की निंदा कर कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर मंथन किया जाएगा।

प्रजातंत्र में ब्लाक प्रमुख का पद बहुत छोटा मच्छर जैसा पद है। इसके लिए प्रजातंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इस लिहाज से यह कहा गया है। किसी के लिए नहीं कहा गया है।
एसपी एनके सिंह 


 
विज्ञापन

चुनाव में जनता ने बीजेपी को दिया आशीर्वाद
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव पूरी ईमानदारी से कराए गए है। जनता ने भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की भांति इस चुनाव में भी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। कहा पूर्व में सपा व बसपा की सरकारों में चुनाव के दौरान गुंडागर्दी होती थी। जिला पंचायत के चुनाव में ही सदस्यों को नामांकन करने से रोका गया था। लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

जनसंख्या बिल आने से प्रदेश हासिल करेगा विकास के नए आयाम
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंख्या के बिल के मसौदे को लेकर बताया हम दो हमारे दो बिल प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा इस बिल से परिवार आर्थिक रूप से आगे बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था का विकास होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा भाजपा सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। इसलिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें