हमीरपुर के गहरौली में एक किसान परिवार के बेटे ने पहले ही प्रयास में संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) भर्ती परीक्षा पास कर जिला व गांव का मान बढ़ाया है। परीक्षा में 816वीं रैंक पाई है। मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी किसान मलखान पाल के बेटे पवन पाल ने संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास कर 816वीं रैंक हासिल की है। पवन वर्तमान में गोंडा जनपद में दिव्यांगजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
वहीं से यूपीएससी की तैयारी कर पिछले वर्ष परीक्षा दी थी। जिसने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। उनकी इस सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पवन अभी महज 26 साल के हैं। पवन ने बताया कि जेएनयू दिल्ली से मास्टर डिग्री हासिल कर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र से मास्टर डिग्री हासिल की है। पवन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व भाई-बहन को दिया है।