फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दुकानों में लगी आग, सिलिंडर में विस्फोट से हुई विकराल, दमकल ने पाया काबू

Thu, 15 May 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बिवांर कस्बा में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दुकानों में आग लग गई। वहीं, सिलिंडर में विस्फोट से आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
hamirpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बिवांर कस्बा में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फल की दुकान, होटल, कोल्डड्रिंक के गोदाम में आग लग गई। होटल में रखे तीन सिलिंडरों में एक के बाद एक हुए विस्फोट से स्थिति बेकाबू हो गई। आग बुझाने के लिए कस्बे में खड़ी रहने वाली फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी को धक्का देकर घटना स्थल पर लाया गया, लेकिन स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से  एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया गया। बुधवार देर रात बिवांर कस्बे के बांधुर तिराहा में रामाधार साहू सहित दो लोगों की फल की दुकानें हैं। बगल में रामअवतार कुशवाहा का चाय-पान का होटल है और इससे सटा हुआ लोकेंद्र सिंह का कोल्डड्रिंक का गोदाम है। आग की शुरुआत देर रात रामाधार साहू की दुकान से हुई।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से हुआ हादसा
दुकान के बाहर रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लगी। इसने रामअवतार  कुशवाहा के होटल को अपनी चपेट में ले लिया। इस होटल में तीन गैस सिलिंडर रखे थे। इनमें आग की वजह से विस्फोट हो गया। आग की स्थिति बेकाबू हो गई। देर रात आग लगने की सूचना पर सभी दुकानदार व बिवांर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें