फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Road Accident: अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी कार, चालक समेत तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Thu, 15 May 2025 10:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर से दिल्ली लौटते समय रनवा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा और एटलस टीम मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

नई दिल्ली थाना ओखला फेस वन हरिकेश नगर एफ-55 निवासी उदित कुमार (30) पुत्र हरिकेश गोरखपुर से दिल्ली लौट रहे थे। साथ में मोहल्ले के  सुनील (28) पुत्र सदानंद और संजीव कुमार (22) पुत्र रामबालक भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के रनवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे  हादसा हो गया।

विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा
इसमें ओवर स्पीड होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। इससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर एटलस सेफ्टी टीम, पीआरबी 1639, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा 172 पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें