वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर थाना पुलिस ने छक्की का डेरा गांव निवासी अनुराग पुत्र कल्लू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि किशोरी की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।