Hamirpur News: हमीरपुर नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत विभाग के पास सड़क किनारे किए गए पक्के निर्माण जैसे अस्थायी अतिक्रमण को नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद हटा दिया।
हमीरपुर जिले में नगर पालिका परिषद शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सख्त कार्रवाई की। नगर पालिका क्षेत्र के विद्युत विभाग के पास सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को नगर पालिका कर्मचारियों ने भारी विरोध के बावजूद हटा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक महिला द्वारा पक्का निर्माण करवाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। नगर पालिका प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को हटाने का निर्णय लिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन पुलिस कर्मियों की पर्याप्त मौजूदगी के कारण कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका।