फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बंधे के पास निकला 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, लोगों में मची अफरातफरी… वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्य

Sat, 15 Nov 2025 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में चौरादेवी रोड पर बंधे के पास लगभग 10 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पहुंची टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
अजगर को रेस्क्यू करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरादेवी रोड स्थित बंधे के पास आज एक विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट बताई जा रही है, जिसे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा अजगर निकलने की सूचना मिलते ही, तत्काल वन विभाग की टीम को सूचित किया गया।

विज्ञापन

सूचना पर बिना देरी किए पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत अजगर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, टीम ने 10 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम ने पुष्टि की कि अजगर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। रेस्क्यू के बाद, अजगर को स्थानीय जंगल या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें