Hamirpur News: राठ में शादी की पहली रात प्रेमी की जिद करने वाली दुल्हन का ससुराल में पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इधर, प्रेमी ने भी दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया है, जिसके बाद परिजनों की मिन्नतों का ऑडियो चर्चा में है।
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में शादी की पहली रात ही दुल्हन द्वारा साथ रहने से इनकार के मामले में अनेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दुल्हन के साथ ससुराल में मारपीट का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो शादी के बाद पहली रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें दुल्हन द्वारा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर ससुराल में एक महिला उसे दो थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। फिलहाल ससुराल से आने के बाद अभी तक प्रेमी दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ है। जबकि उसके मायके पक्ष द्वारा प्रेमी से साथ रखने के लिए आरजू मिन्नतें करने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।