फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक की धारदार हथियार से हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी आनंद बहादुर उर्फ लाला मामा (35) पुत्र शिवबरन सिंह अपने घर पर अकेला रहता था और शराब का लती था।

बुधवार रात शराब पीने के बाद उसका अज्ञात लोगों के साथ विवाद हो गया। जिस पर उसे घर के अंदर से खींचकर गांव के रास्ते में लाकर किसी धारदार हथियार से सिर पर वार हत्या कर दी गई और  हमलावर शव को रास्ते पर छोड़ कर मौके से भाग निकले। सुबह जब लोग गली से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मृतक के भाई राजबहादुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई राजबहादुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें