फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आग से जलकर विवाहिता की मौत, पिता ने सुरालियों की मारपीट से आहत होकर आत्महत्या का आरोप लगाया

Thu, 27 Oct 2022 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ले में खाना बनाते समय आग की चपेट में आई विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों की मारपीट से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पठानपुरा मोहल्ला निवासी रमजान ने बताया मंगलवार देर शाम पत्नी रुकसाना उर्फ अन्नू (30) खाना बना रही थी।
विज्ञापन


चूल्हे से गैस रिसाव होने से कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने आग बुझाकर सीएचसी में भर्ती कराया। 95 फीसदी झुलसने के कारण डॉ अखिलेश कुमार ने मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचते ही अन्नू की मौत हो गई।

मझगवां थाना क्षेत्र के बकरई गांव निवासी पिता सहाबुद्दीन ने आरोप लगाया ससुरालियों ने रुकसाना के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें