हमीरपुर जिले में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त मासूम की मां व परिवार के लोग फसल कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे। तीन वर्ष के भाई को दुकान चॉकलेट के लिए भेज दिया, इस बीच आरोपी ने मासूम को अंदर कमरे में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। शाम को घर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मासूम को गंभीर हालत में जिलाअस्पताल रेफर किया गया है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी दो वर्षीय मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। वह खेतों में फसल कटाई करने गई थी। उनकी बेटी व बेटा घर के दरवाजे के पास ही खेल रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला देवकरन पुत्र नत्थू प्रजापति दरवाजे पर आया और बेटे को कुछ खिलाने का लालच देते हुए उसे दुकान भेज दिया।