फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: धर्म परिवर्तन करा किया युवती से निकाह, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 30 Nov 2021 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

धर्म परिवर्तन मामले में युवती मासूम बच्चे को गोद में लेकर मंगलवार को एसपी कमलेश कुमार दीक्षित से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में पीड़िता ने बताया की चार वर्ष पहले फोन पर युवक से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
जबरन धर्म परिवर्तन का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के मौदहा बलरामपुर जनपद निवासी युवक ने खुद को हिंदू बताकर कस्बा निवासी युवती से दोस्ती की। उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा आरोपी ने उसके साथ चौथा निकाह किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौदहा कस्बा निवासी युवती मासूम बच्चे को गोद में लेकर मंगलवार को एसपी कमलेश कुमार दीक्षित से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में पीड़िता ने बताया की चार वर्ष पहले फोन पर युवक से दोस्ती हुई थी। तब उसने अपना नाम राजेश यादव बताया था। झांसे में आकर वह नौ जनवरी 2018 को उसके साथ चली गई थी।

जहां पता चला की उसका असली नाम अब्दुल मोबिन निवासी बालापुर, ब्लाक तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम आयशा रखकर जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद उसे लेकर मुंबई चला गया। जहां पर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। इस दौरान उसके एक बेटा भी हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद से वह उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। उसे पता चला कि वह पहले भी तीन शादियां कर चुका है। वह किसी तरह उसके चुंगल से निकल कर मायके पहुंची। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुबीन के खिलाफ धारा 420, 376, 461, पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज कर भूल गई थी पुलिस
मौदहा कस्बा निवासी पीड़ित छात्रा को वर्ष 2018 में आरोपी झांसे में लेकर बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में पीड़ित पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर पुलिस भूल गई। पुलिस ने उसकी खोजबीन में गंभीरता नहीं दिखाई। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगे आ गए हैं। भगवा रक्षक दल के संयोजक आशीष सिंह ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने प्रार्थना-पत्र दिया है। जिसमें बताया कि चार वर्ष पहले दूसरे धर्म के युवक ने खुद को हिंदू बताकर शादी की थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमलेश कुमार दीक्षित, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें