फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मजदूर ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, पुलिस खुदकुशी का कारण नहीं पता लगा सकी

Tue, 01 Oct 2024 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मजदूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुनेहटा चौकी क्षेत्र के लदार गांव में एक मजदूर ने खुद को ठोढ़ी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह अविवाहित था। वह गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता था। खेत मेंं नलकूप लगवाने के कारण बीते दो माह से वह गांव में ही था। पुलिस खुदकुशी का कारण पता नहीं लगा सकी है। लदार गांव निवासी सबल यादव (40) ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मृतक के दूसरे नंबर के भाई मनसुख ने दी। अविवाहित होने के चलते वह तीसरे नंबर के भाई मंगल के साथ रहता था। बताया कि मंगल अपने बेटे के साथ अहमदाबाद में है, जबकि उसकी पत्नी सुनीता सबल के साथ गांव आई हुई थी। मंगलवार दोपहर खेत से लौटी तो उसने सबल को चारपाई पर मृत पाया। बगल में तमंचा पड़ा था।

बताया कि सबल कभी कभार शराब पीता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम बुधवार को हाेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें