फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पांच हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश को लेकर किसान से मांगे थे रुपये

Wed, 24 Jul 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जमीन की पैमाइश को लेकर कानूनगो ने किसान से रुपये मांगे थे। शिकायत पर झांसी से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कानूनगो अशोक निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जमीन की पैमाइश को लेकर किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को भ्रष्टाचार निवारण सतर्कता अधिष्ठान इकाई झांसी (विजिलेंस) टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। किसान की शिकायत पर झांसी से आई सात सदस्यीय टीम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के बाद उसे लखनऊ ले गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी किसान रामजी अपने खेत की पैमाइश के लिए कई दिनों से परेशान था। उसने सदर तहसील में तैनात मौदहा निवासी कानूनगो अशोक निगम को प्रार्थना पत्र दे पैमाइश की मांग की थी। इसके लिए कानूनगो द्वारा उससे पांच हजार रिश्वत की मांग की गई। इसकी शिकायत उसने विजिलेंस झांसी से की थी।

बुधवार को टीम तैयारी के साथ क्षेत्र के कुतुबपुर गांव पहुंची। जहां कानूनगो अशोक निगम को किसान से पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि विजिलेंस इंस्पेक्टर कृष्ण बहादुर सिंह के नेतृत्व में शेषमणि त्रिपाठी सहित सात सदस्यीय टीम आरोपी को कोतवाली ले गई। जहां से कार्रवाई के बाद टीम उसे लखनऊ ले गई। आरोपी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें