फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: परिषदीय विद्यालय को हरे रंग से पुतवाया, ग्रामीणों ने किया विरोध 

Mon, 02 May 2022 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में विद्यालय को प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से रंगवा दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर बीएसए ने विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरे रंग से रंगा भेड़ी डांडा का नवीन प्राथमिक स्कूल  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हमीरपुर जिले में परिषदीय विद्यालय को प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुतवा दिया तो ग्रामीण खफा हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक सरकारी विद्यालय को मदरसा बना रहे हैं। विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाने की मांग की है। विकास खंड सरीला के भेड़ीडांडा गांव में नवीन प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने विद्यालय भवन को हरे रंग से पुतवा दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक से विरोध जताया। कहा कि विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाया जाए। गांव के गोलू द्विवेदी, छोटू मिश्रा ने बताया कि स्कूल में सभी बिरादरी के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बताया कि विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य पिछले दो वर्षों से नहीं हुआ है। अबकी चालू सत्र में विद्यालय को रंगवाया जा रहा है, लेकिन प्रधानाध्यापक ने उसे हरा रंग से रंग दिया है, जबकि इसको सफेद रंग से रंगना चाहिए।

मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक ने गलती से स्कूल भवन को हरे रंग से रंगवा दिया है। उन्हें सफेद रंग से पुतवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसका काम भी शुरू हो गया है। -कल्पना जायसवाल, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें