फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, अब तक सामने आई ये बात

Mon, 11 Jul 2022 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने वाले सभी लोग अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में रानी लक्ष्मी बाई मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के मां, बेटे, बेटियों समेत पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर गटकने के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह रानी लक्ष्मी बाई तिराहा निवासी सुशीला (50) पत्नी स्व. रामप्रवाह उर्फ मुन्ना ने अपने बेटे सौरभ (22), शुभम (25), बेटी (17), शालिनी (19) ने घर का दरवाजा बंद कर सभी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह परवीन ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसपर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। जमीन विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें