फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र खड्ड के झोरघाट में बनेगा कूड़ा संयंत्र

विज्ञापन
झोरघाट में चल हा कूड़ा संयंत्र का निर्माण कार्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत शुक्र खड्ड के झोरघाट में सोलह लाख रुपये की लागत से कूड़ा संयंत्र बनेगा। इसका कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही क्षेत्र की पंचायतों को कूड़े का उचित निपटान करने की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं, क्षेत्र में खुले में पड़े रहने वाले कूड़े का उचित निपटान भी होगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अनिल ठाकुर, रोहित वर्मा, प्रताप सिंह, करतार सिंह, अश्वनी पठानिया, सरिता देवी का कहना है कि इससे पूर्व विकास खंड बिझड़ी की किसी भी पंचायत में कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को कूड़े का निपटारा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, क्षेत्र के नालों, जंगलों, सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
लोगों का कहना है कि 16 लाख की लागत से बन रहे कूड़ा संयंत्र से आगामी समय में बिझड़ी, बल बिहाल, सठवीं, महारल, स्मैला, भैल, समताना, कटियाना इत्यादि पंचायतों को लाभ मिलेगा। कूड़े का निपटारा करने, पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता प्राप्त होगी। इस संदर्भ में धंगोटा पंचायत के उपप्रधान अजय राणा का कहना है कि झोरघाट के समीप कूड़ा संयंत्र का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस पर 16 लाख की राशि खर्च की जा रही हैै। सात लाख 15वें वित्त आयोग, शेष राशि मनरेगा तहत खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें