फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चोरी का खुलासा नहीं होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा, ये है पूरा मामला

Tue, 11 Jun 2024 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज किन्नरों ने मंगलवार को थाने में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
किन्नरों ने थाने में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बिवांर में डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा ना होने से नाराज किन्नरों ने थाना बिवांर में एक बार फिर से हंगामा किया। पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। बता दें कि बीते 18 अप्रैल की रात किन्नरों के कस्बा बिवांर स्थित घर में चोरी हो गई थी। जिसको लेकर उन्होंने थाना बिवांर में अपने ही एक पुरुष सहयोगी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


वहीं पुलिस पर यह आरोप भी लगाया था कि चोरी एक करोड़ से ज्यादा की हुई थी लेकिन पुलिस ने मात्र डेढ़ लाख की दिखाई। 22 मई को भी किन्नरों ने थाने में हंगामा किया था। आरोप है कि थाना प्रभारी राकेश सरोज ने उनसे चुनाव होने तक का समय मांगा था। मंगलवार शाम करीब सात बजे फिर जमकर हंगामा किया। किन्नरों का आरोप है कि पुलिस मामले को टाल रही है। आरोप लगाया उनको थाना से फोन आते हैं तो अभद्रता भी की जाती है। क्राइम इंस्पेक्टर रनवीर सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है। कोतवाल अभी अवकाश पर हैं। जो भी आरोप हैं वह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें