तीन महीने पहले हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन
जुलाई के अंतिम सप्ताह में इसी शाखा में 1 करोड़, 59 लाख, 94 हजार, 375 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज गिरी ने कैशियर सुरेंद्र राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी कैशियर तभी से फरार है। साढ़े तीन माह बाद 54 लाख का गबन सामने आया है।