फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मेरी बीवी से बचाओ: साहब, मेरी पत्नी गर्म चिमटे से पीटती है, पीड़ित पति पहुंचा थाने, रो-रोकर लगाई ये गुहार

Tue, 15 Nov 2022 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक थाने पहुंचा और रो-रोकर मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि साहब, मुझे मेरी बीबी से बचा लो, पत्नी गर्म चिमटे से पीटती है।
विज्ञापन
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने पुलिस थाने पहुंच कर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। साहब मुझे मेरी बीबी से बचा लो।  उसने कहा कि साहब बचा लो पत्नी ने गर्म चिमटे से जलाकर बहुत मारा है।

विज्ञापन

राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के निवासी संजय पुत्र लल्लू प्रसाद ने राठ थाना कोतवाली में पत्नी के विरुद्ध घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि अपने पास चार पहिया कार है। तथा उसकी पत्नी कुसुम उसकी चार पहिया को बिकवा कर रूपया  अपने मायके भेजना चाहती है।
जब उसने कार बेचने से मना कर दिया, तो उसकी पत्नी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे गर्म चिमटे से जलाकर घायल कर दिया है  पत्नी के द्वारा की गई मारपीट व गर्म चिमटे से जलाने पर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पति ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर आरोपी पत्नी कुसुम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है। पत्नी को थाने बुलवाया गया है, लेकिन वो नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें