फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मायके में रह रही तलाकशुदा महिला की गला घाेटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Sep 2024 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के जरिया थानांतर्गत नगर में एक तलाकशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म की भी आशंंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद सीओ सरीला व अपर एसपी ने जांच पड़ताल की। महिला के नाक से खून बहता मिला। गला कपड़े से कसा पाया गया। महिला पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। वह पैरोल पर चल रही थी। 
विज्ञापन


कस्बे के गुरुदेवपुरा निवासी सावित्री यादव (38) पुत्री रामप्रसाद अपने मायके में पिता के पैतृक आवास में रहती थी। महिला की ससुराल करेहरा सूपा थाना चरखारी जिला महोबा में है। मृतका के कोई सगा भाई नहीं था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह पति से तलाक के बाद पैतृक आवास में रह रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम सावित्री का चचेरा भाई रघुवीर उसे खाना देने पहुंचा तो वह कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ घनश्याम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार गुप्ता, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीमों ने जांच पड़ताल की है। उधर कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गला घोटकर हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि साक्ष्य व बयानों के आधार पर प्रथमदृष्टया महिला की गला घोटकर हत्या की बात सामने आ रही है। महिला की नाक से खून बह रहा था, गले में कपड़े का फंदा कसा था। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि महिला 307 के मुकदमे में पैरोल पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें