फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया मकान, आवागमन बाधित; आठ साल से पोल हटाने की थी मांग

Mon, 27 Jul 2026 06:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में जर्जर मकान ताश के पत्तों की तरह गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। 
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के कसौड़ा मुहल्ले में गिरा पड़ा जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौदहा कस्बे के मोहल्ला बड़ा कसौड़ा में सोमवार सुबह एक पुराना और जर्जर मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में पड़ोसी के मकान को भी क्षति पहुंची है, वहीं मलबा मुख्य रास्ते पर फैल जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते रास्ता बंद कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

http://
पूर्व सभासद उमेश ओमर ने बताया कि यह मकान उनका पुश्तैनी था और काफी जर्जर स्थिति में था। मकान में बिजली विभाग का एक पोल भी लगा हुआ था। मकान का पुनर्निर्माण कराने के उद्देश्य से वह पिछले लगभग आठ वर्षों से बिजली विभाग से इस पोल को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओमर ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने पर बिजली विभाग ने उन्हें लगभग 80 हजार रुपये का नोटिस भी भेजा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब मकान के गिरने की आशंका बढ़ी, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए दोनों ओर से रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद, मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।


 
विज्ञापन

मलबा हटाने में परेशानी, आवागमन ठप
मकान गिरने से निकला मलबा मुख्य रास्ते पर फैल गया, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने और मार्ग को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें