हमीरपुर जिले में नगर पालिका की सूरजपुर गोशाला से लाकर पशु अस्पताल के बाहर फेंके गए तीन बीमार पशुओं में से दो ने दम तोड़ दिया। रविवार को एक बछड़े की भी मौत हो गई। इन्हें डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बंद पड़े पशु अस्पताल के गेट पर नगर पालिका कर्मी फेंककर फरार हो गए थे।
पशु अस्पताल के डॉ.आरएस राजपूत ने बताया कि सोमवार को सिटी फॉरेस्ट के जंगल में जेसीबी से ले जाकर पशुओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उक्त पशु सूरजपुर की गौशाला से 29 अक्टूबर की दोपहर पशु अस्पताल के गेट पर लाकर फेंके गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जांच के आदेश दिए हैं।