फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: निजी क्लीनिक की कफ सिरप बनी जहर; दो साल के मासूम ने दवा पीते ही तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 11 Feb 2026 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में एक निजी क्लीनिक से मिली कफ सिरप पीने के कुछ ही देर बाद दो साल के मासूम  की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा मोहल्ले में मंगलवार शाम निजी क्लीनिक से मिली कफ सिरप पिलाने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला सिचौलीपुरवा निवासी ब्रजेश का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। मंगलवार शाम उसकी मां रोशनी उसे मोहल्ले में संचालित एक निजी क्लीनिक पर ले गई।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, क्लीनिक संचालित करने वाली महिला चिकित्सक ने बच्चे को देखने के बाद अपने पास से कफ सिरप दे दी। मां का कहना है कि घर पहुंचकर उसने बच्चे को एक ढक्कन सिरप पिला दिया। कुछ ही देर में बच्चा अचेत हो गया। शरीर में हरकत न होने पर वह घबराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
परिजन उसे जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ब्रजेश दिल्ली में काम करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की फौती सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें