एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि लेखपाल के साथ अभद्रता करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
हमीरपुर जिले के अतरौली में होर्डिंग्स हटवा रहे लेखपाल से प्राथमिक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गाली गलौज कर दी। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। शनिवार की देर शाम आचार संहिता लागू होने के बाद क्षेत्र के अतरौली गांव में तैनात लेखपाल ओम प्रकाश होर्डिंग बैनर हटवाने लगे।
विज्ञापन
उसी समय गांव निवासी प्रेमशंकर आ गया और लेखपाल से गाली गलौज करने लगा। लेखपाल ने बताया कि प्रेमशंकर क्षेत्र के बौखर गांव के प्राथमिक स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। उनके पिता सुखदेव अध्यापक थे।
उनकी मौत के सुखदेव की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। उनकी मां को पेंशन मिलती है। वह अपनी मां का आय प्रमाणपत्र कम आय का बनवाना चाहता था। जबकि उन्होंने जितनी आय बन सकती है उसी आधार पर बनाया तो नाराज चल रहा था।