फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

Wed, 01 Mar 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर हाईवे पर कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ललपुरा थाना क्षेत्र के उजनेड़ी गांव निवासी रामसनेही (55) पुत्र रामदास, अपनी बेटी के ससुराल में आयोजित शादी समारोह से गांव के ही विपिन (27) पुत्र बबलू, राम बहादुर (45) पुत्र अलबरिया के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन


रात करीब 12.30 बजे कानपुर नगर के सजेती थाना अंतर्गत जवाहर नाला के पास हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही कार और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विपिन और रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें