फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Hacking: नौकरी का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे, एक उंगली से पार करते थे रुपये, ऐसे करते थे वारदात

Fri, 16 Jun 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Crime: अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों को नौकरी देने का लालच देकर खातों में रुपया मंगाते थे। इसके बाद कई लोगों से एटीएम लेकर देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम बूथों से रुपये निकालते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि वह सभी लोग नौकरी देने का लालच देकर खातों में रुपया मंगाते हैं। कई लोगों से एटीएम लेकर देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम बूथों से रुपये निकालते हैं।

विज्ञापन

इस प्रक्रिया के दौरान ट्रे से बाहर आते ही रुपया उठा लेते हैं और उंगली का प्रयोग कर एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। इससे ट्रांजेक्शन फेल दिखाता है। इसके बाद वह संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से बात कर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं और बैंक से पुन: निकाली गई धनराशि के बराबर धनराशि प्राप्त कर लेते हैं।
नकदी सहित कई बैंकों के डेबिट कार्ड बरामद
अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। चारों बदमाशों के पास से नकदी समेत बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में एटीएम ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था।

विज्ञापन

पुलिस के रोकने पर बदमाश भागने लगे
पकड़े गए तीन आरोपी जनपद जालौन और एक हमीरपुर का है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब दो बजे कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा मोड़ पर चेकिंग लगी थी। पतारा गांव की ओर से दो बाइकों पर आ रहे तीन-तीन व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश भागने लगे।

दो आरोपी मौके से फरार
भागने के दौरान आरोपियों की बाइकें गिर गईं। घायल चार आरोपी जनपद जालौन थाना कालपी के देवकली गांव निवासी कमल सिंह निषाद, हरिश्चंद्र, गुढ़ाखास निवासी महेश निषाद व गोकुल डेरा थाना कुरारा हमीरपुर निवासी कपूर निषाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन

इन राज्यों में करते थे वारदात
आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये, तीन मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 15 डेबिट कार्ड, दो फर्जी नंबर प्लेट की बाइकें व चार फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, असम, कर्नाटक, गोवा में जाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें